मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक, चढ़ने लगा पारा…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं अब रातें भी गर्म होने लगी है।

मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। पूर्व से हवा आने के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। 11 मार्च को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *