रेडी टू इट का काम महिला सहायता समूहों से लेकर बीज निगम को देने पर सदन में हंगामा

रायपुर। विधानसभा में आज प्रश्नकाल में रेडी टू इट का काम महिला स्व सहायत समूहों से लेकर बीज विकास निगम को देने को लेकर जमकर बवाल हुआ। विधायक अजय चंद्राकर के रेडी टू इट पर प्रश्न पूछा। इसके बाद शिवरतन शर्मा ने पूरक प्रश्न किया। और इसके बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इसे छत्तीसगढ़ियां महिलाओं के साथ अन्याय बताया। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ियां की बात करते हैं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के महिला स्वसहायता समूहों की उपेक्षा की जा रही है। धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाया कि इसमें एक हजार करोड़ का घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराना चाहिए कि किस आधार पर 20 हजार महिलाओं के हाथ से रोजी रोटी छीनने का काम राज्य सरकार कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *