एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने लड़की पर चलाई गोली, फिर खुद को मारी गोली, युवक की मौत युवती की हालत नाजुक

सुरजपुर. प्यार अगर दो तरफा हो तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर कोई एक तरफा प्यार में पड़ जाए तो ज्यादा घातक साबित होता है. कभी-कभी तो जान पर भी बन आती है. ऐसा ही एक मामला सुरजपुर जिले के प्रेमनगर से सामने आया है. यहां एक सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार के चक्कर में अपनी एक दोस्त को देशी कट्टा से गोली मार दिया है. जिसके बाद लड़की की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

बता दें कि यह पूरी घटना प्रेमनगर के केदारपुर गांव की है. युवक और युवती दोनों एक ही कॉलेज के फस्ट इयर के छात्र बताए जा रहे हैं. युवक ने युवती को पेट में गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार लिया है. लड़की की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. तो वहीं, युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. लड़की का नाम रानू साहू बताया जा रहा है, तो वहीं लडके का नाम संजय भगत है. लड़की को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

इस मामले में सूरजपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सुचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर जाकर तत्काल युवती को अंबिकापुर रेफर किया गया है. फिलहाल युवती की हालत नाजुक है, वह डाक्टरों के निगरानी में है. वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जिसके बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में विवेचना की जा रही है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *