मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरे का दूसरा दिन, कांकेर में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

रायपुर/कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे के दूसरे दिन आज मंगलवार को कांकेर में विकास और सुशासन तिहार को लेकर अहम बैठकें करेंगे। जिला पंचायत सभा में आयोजित समीक्षा बैठक में बस्तर संभाग के चार जिलों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होकर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे। सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी करेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय महावीर सिंह राठौड़ और स्वर्गीय भारत मटियारा के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकते हैं। कांकेर में उनके रात्रि विश्राम की भी संभावना है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *