दिल्ली रेस्टोरेंट अग्नि दुर्घटना में जनहानि पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

रायपुर। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में आग की दुर्घटना में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि यह समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकसंतप्त परिवारों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *