Delhi: ‘घर की कांग्रेस’ के खिलाफ कपिल सिब्बल का मोर्चा, बोले- पार्टी में नहीं चाहिए गांधी खानदान

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति CWC में भले ही नेताओं ने कहा हो कि गांधी खानदान को कांग्रेस से हटने की जरूरत नहीं है, लेकिन अब कांग्रेस चलाने वाले इस खानदान के ही एक करीबी नेता ने साफ लहजे में कहा है कि कांग्रेस का भला तभी हो सकता है, जब सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी इससे नाता तोड़ लें। ये करीबी नेता हैं कपिल सिब्बल। सिब्बल यूपीए सरकार में कद्दावर मंत्रियों में शुमार किए जाते थे। सिब्बल ने अपने बयान में कहा कि गांधी परिवार को कांग्रेस के नेतृत्व से हटना चाहिए और ये जिम्मा किसी और को देने की जरूरत है। सिब्बल ने ये भी कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति पूरे भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करती। देश भर में बहुत सारे कांग्रेसी हैं।

Rahul Gandhi
सिब्बल ने अपने बयान में कहा कि कम से कम मुझे ‘सब की कांग्रेस’ चाहिए। कुछ लोग ‘घर की कांग्रेस’ चाहते हैं। मैं घर की कांग्रेस नहीं चाहता और आखिरी सांस तक सबकी कांग्रेस के लिए लड़ता रहूंगा। बता दें कि कपिल सिब्बल उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय से कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठा रखी है। कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी ने विचार मंथन करने का फैसला किया है। ये कुकू लैंड यानी आत्म विस्मृति में रहने जैसा है। उन्होंने कहा कि अगर आठ साल बाद भी पार्टी को अपने पतन के कारणों का पता नहीं चला है, तो इसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जा सकता है।

kapil sibbal 1
कपिल सिब्बल ने अपने बयान में कहा कि गांधी परिवार को अपनी इच्छा से पार्टी छोड़नी चाहिए, क्योंकि उनकी ओर से नामित लोग कभी नहीं बताएंगे कि पार्टी में उनके रहने से क्या नुकसान हो रहा है। सिब्बल ने ये भी कहा कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार से वो हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति के बाहर भी एक कांग्रेस है। उसके विचारों को भी सुनने की जरूरत है। क्या कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कार्यसमिति में नहीं हैं ?

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *