रायपुर। CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर दुःख जताया है। सीएम ने अपने X पोस्ट में लिखा,अर्जुन अवार्ड एवं पद्मश्री से सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर एवं प्रतिष्ठित कोच श्री जसपाल राणा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय निशानेबाजी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

