बिलासपुर में SECL के रेवेन्यू इंस्पेक्टर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। किसी का कोई दोष नहीं है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार श्यामलाल पनिका पिता रन्नीलाल (59 साल) चिरमिरी स्थित SECL में राजस्व निरीक्षक के पद पदस्थ थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बीमारी की वजह से उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। और दो ही दिन पहले अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे।
आज सुबह उनका बेटा आशीष काम से बाहर गया था। लौटकर देखा तो पिता फांसी पर लटके हुए थे। बेटे ने घटना की जानकारी परिवार वालों के साथ पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में अपने आत्महत्या के पीछे किसी की गलती नहीं होने की बात कही है। श्यामलाल ने सरकंडा के विजयापुरम कॉलोनी में भी मकान खरीदा था। जहां रहकर उनका बेटा आशीष पढ़ाई कर रहा है। यहां रहकर उनके श्यामलाल अपना इलाज करा रहे थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे कॉलोनी में ही थे।
इस घटना के बाद आशीष ने पुलिस को बताया कि उसके पापा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ठीक थे। सामान्य बातचीत कर रहे थे। वे आत्महत्या कर लेंगे इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। मुझे पता होता तो मैं उन्हें अकेले छोड़कर कभी नहीं जाता। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।











