धमतरी। धमतरी में भारतमाला मुआवजा घोटाले की जांच ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आरोपी ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पर छापा मार दिया। आमापारा स्थित मकान के बाहर CRPF जवानों की तैनाती की गई है और टीम अंदर दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले से जुड़े तार दीपेश गांधी तक पहुंचने के बाद ED ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले भी इसी मामले में धमतरी, कुरूद और अभनपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी
ED की जांच में पहले ही सामने आ चुका है कि जमीन अधिग्रहण मुआवजे में बड़े स्तर पर हेराफेरी की गई। आरोप है कि हाईवे अलाइनमेंट में आने वाली जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर नियमों का फायदा उठाया गया और लाखों की जगह करोड़ों रुपए का मुआवजा हासिल किया गया
जांच एजेंसी के मुताबिक जहां वास्तविक मुआवजा करीब 56 लाख रुपए बनता था, वहीं आरोपियों ने करीब 9.83 करोड़ रुपए हासिल कर लिए। इसके बाद इस रकम को शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश माध्यमों में लगाने के भी सबूत मिले हैं।
अब दीपेश गांधी के घर ED की कार्रवाई के बाद एक बार फिर भारतमाला घोटाला सुर्खियों में आ गया है। जांच एजेंसी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।








