AAP नेता गोपाल राय छत्तीसगढ़ के दो-दिवसीय दौरे पर, आज प्रदेश कार्यालय का करेंगे उद्घाटन…

रायपुर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब में शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है। ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने अगले साल आदिवासी बहुल राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

आपको बता दें, आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज रविवार को छत्तीसगढ़ के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगे। ताकि राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को गति दी जा सके। छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस का शासन है। आप की पूर्वांचल इकाई के प्रभारी और बुराड़ी से विधायक संजीव झा, राय के साथ छत्तीसगढ़ जाएंगे।गौरतलब है, कि 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे आप प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं बैठक में 2023 चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार गोपाल राय सुबह 10:30 बजे रायपुर पहुंच चुके हैं। इसके बाद उन्होने दोपहर 12 बजे नए पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। वहीं दोपहर 12:30 बजे नए पार्टी कार्यालय में प्रभारी गोपाल राय PC करेंगे।

आप के एक नेता ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान राय आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ‘कार्य योजना’ तैयार करने के लिए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे और राज्य में ‘बड़े पैमाने पर’ सदस्यता अभियान भी शुरू करेंगे। वह रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

आप के एक नेता ने कहा कि सोमवार को, राय पंजाब में पार्टी की शानदार जीत को रेखांकित करने के लिए रायपुर में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा निकाली जाने वाली ‘विजय यात्रा’ में भाग लेंगे और पार्टी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के एक विकल्प के रूप में पेश करेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *