प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक, CM साय हुए शामिल

रायपुर। प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें CM साय शामिल हुए. आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी दिल्ली जा रहे हैं. उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव राहुल भगत भी होंगे.

हालांकि, डिप्टी CM समेत दो मंत्री और मुख्यमंत्री के दिल्ली जाना एक संयोग भी हो सकता है. मुख्यमंत्री के साथ उनके दो अफसर भी जा रहे हैं. ऐसे में हो सकता है कोई अहम मीटिंग या किसी शीर्ष केंद्रीय मंत्री से मुलाक़ात हो. उधर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की भी कोई बैठक हो सकती है.

मगर सोशल मीडिया में मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं तेज़ हो गईं हैं. राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व गंभीर है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *