Aaj Ka Rashifal : आज 27 जून को किन राशियों के जातकों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 11 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शनि प्रदोष व्रत किया जायेगा। है। किसी राशि को जीवन के विभिन्न मोर्चों पर सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ राशि के जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। यहां विस्तार से जानिए 27 जून 2026 के लिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आज आप शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे। आज आपको किसी बुजुर्ग की सहायता करने से अच्छा महसूस होगा। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 6

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आज आप नया काम स्टार्ट करने जा रहे हैं, तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज कई दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 9

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 3

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें, पहले सोच विचार कर लें।

  • शुभ रंग – नारंगी
  • शुभ अंक – 8

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 2

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है, अपनी खाने में सीजनल फ्रूट शामिल करें।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 7

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। आज करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। आज आप बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आज आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। आज कारोबार संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 1

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज आपको लोगों के सामने अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 4

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिल जुल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलों में आपको घर के बड़ों से नई सलाह मिलेगी।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 8

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – बैंगनी
  • शुभ अंक – 3

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेंगे, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। कारोबार में चल रही समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। साथ ही आय के नए स्रोत भी मिलेंगे।

  • शुभ रंग – गोल्डन
  • शुभ अंक – 7
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *