भाजपा युवा मोर्चा गुढ़ियारी मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषणा के उपरांत किया महाआरती

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गुढ़ियारी मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत मंडल अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं महामंत्री जीतेन्द्र चक्रधारी एवं सुभाष जंघेल के नेतृत्व मे समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा सनातन हिन्दू धर्म की परंपरा एवं वैदिक विधि-विधान के अनुसार भगवान श्री हनुमान जी का पूजन-अर्चन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुकुल वर्मा मे कहा की सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने-अपने संगठनात्मक दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी संकल्प लिया कि भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रत्येक संगठनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

सभी पदाधिकारियों ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की विकासपरक नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, आम नागरिकों को इन योजनाओं की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने हेतु सतत जनसंपर्क एवं जनसेवा का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं महाआरती के पश्चात सभी ने राष्ट्रहित, समाजसेवा, संगठन की मजबूती तथा प्रदेश एवं देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा की नवीन टीम संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समाजहित एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करेगी

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *