शराब ने नशे में युवक गिरा पुल से नीचे, पत्रकार की सजगता से बची जान

बिलासपुर। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले रपटा पुल से नीचे गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीयों की सहायता से पत्रकार ने सिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया. मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक का नाम राजा यादव है और वह कोतवाली थाना में साफ सफाई का कार्य करता है.

बताया जा रहा है कि घायल युवक किसी काम की वजह से सरकंडा की ओर गया था और लौटते वक्त उसने शराब का सेवन कर लिया जिसके बाद नशे की हालत में वह वापस आ रहा था और इस दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से वह साइकिल समेत पुल के नीचे गिर गया. घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई. वही आसपास से गुजरने वाले राहगीरों ने घायल युवक को गिरते देखे, जिसके बाद वहां पर जमावड़ा लग गया.

इसी बीच शहर के पत्रकार रविंद्र विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपनी गाड़ी में बैठा कर तत्काल सिम्स अस्पताल के लिए रवाना हुए. अस्पताल पहुंचकर आपातकालीन कमरे में घायल युवक का इलाज कराया गया. वहीं अब युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.एक बार फिर पत्रकार की वजह से एक जिंदगी बच गई है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *