पुलिस ने की फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कोतवाली पुलिस ने शिबू खान को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर / 21 मार्च 2022 /

●जिला बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस की फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही!
● घटना कारित कर घटना दिनांक से था फरार!
● थाने में कुल 07 मामलों मे पुर्व में किया जा चुका है चालान!
● मारपीट , बलवा एवं हत्या का प्रयास सबंधी कई मामले है पंजीबद्ध!

● आरोपी – शिबू खान उर्फ समीर खान पिता शेख रमजान खान उम्र 25 वर्ष पता ठाकुर देव मन्दिर के पास फैजल वाडा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर!

आज दिनांक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर के द्वारा पुराने पेंडिंग अपराधों के आरोपियों के धरपकड़ हेतु निर्देशित करने उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रदीप आर्य के कुशल नेतृत्व में पेंडिंग अपराध की समीक्षा कर तथा आरोपियों को चिह्नित करते हुए फरार आरोपी शिबू खान जो कई मामलों मे आरोपी है तथा आज से 2 महीने पूर्व दिनांक 04.01.2022 को लाइफ केयर हास्पिटल के पास अपने साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर धारदार हथियार बेस बल्ला तलवार फरसा लकड़ी का बत्ता से आहत छोटू यादव तथा प्रार्थी जावेद हुसैन के ऊपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे घेरा बंदी कर आरोपी के निवास स्थान से घेरा बंदी कर पकडा गया.जिसे पूछताछ करने पर अपराध कारित करना कबूल किया.
जिसे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त आरोपी का थाना क्षेत्र का निगरानी गुंडा की कार्यवाही भी की जा चुकी है.
विशेष योगदान ÷ निरीक्षक प्रदीप आर्य थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव आर. अजय शर्मा रंजीत खाण्डे गोकुल जांगडे

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *