खुशखबरी! सस्ता हो गया है सोना, चांदी के भी गिरे दाम

Gold and Silver Rate Today, 23 March 2022: बुधवार के कारोबार में सोने की कीमत (Gold Price Today) में मामूली गिरावट दर्ज की गई। साथ ही चांदी की कीमत भी सस्ती हो गई। यूएस फेड द्वारा हाल ही में की गई टिप्पणी से पीली धातु प्रभावित हुई। साथ ही रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले (Russia Ukraine War) से भी यह प्रभावीत हुआ।

इतना हुआ सोना-चांदी का दाम
बुधवार को एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना वायदा (Gold Futures on MCX) 37 रुपये या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 51,379 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट (SPDR Gold Trust) की होल्डिंग मंगलवार को 1,083.60 टन थी। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी वायदा (Silver futures) 91 रुपये या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 67,692 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो हाजिर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,918.29 डॉलर प्रति औंस पर था। अमेरिकी सोना वायदा भी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,918.40 डॉलर पर आ गया। हाजिर चांदी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 24.73 डॉलर प्रति औंस, प्लैटिनम 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 1,017.17 डॉलर पर बंद हुआ। वाहन निर्माताओं द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला पैलेडियम 2.1 फीसदी बढ़कर 2,537.43 डॉलर प्रति औंस हो गया।

डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत हुआ रुपया
बुधवार को शुरुआती कारोबार में वैश्विक रुझान के अनुरूप रुपया (Rupee) अमेरिकी डॉलर (Dollar) की तुलना में 19 पैसे की मजबूती के साथ 75.99 रुपया प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में रुपया 76.18 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *