बड़ी खबर: 28 सीआरपीएफ जवानों की बिगड़ी तबीयत, सभी को कराया गया अस्पताल में भर्ती

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की यहां एक साथ 28 सीआरपीएफ जवानों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले में कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं।

भोजन करने के बाद भोजन करने के बाद बिगड़ी तबीयत
सीआरपीएफ की 150 वीं बटालियन के C कंपनी के जवान बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुटी दे दी गई वहीं 12 जवानों को फिल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जवानों का इलाज चल रहा है।

कमांडेंट ने दिए जांच के निर्देश
बताया जा रहा है कि पुराने सरसों के तेल से बने भोजन करने के बाद जवानों की तबीयत खराब हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कमांडेंट राजेश यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *