धोखाधड़ी के मामले में लेखापाल गिरफ्तार

रायपुर। टिकरापारा पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. वरिष्ठ लेखापाल मो. फिरोज को गिरफ्तार किया है. 29 लाख रुपए की ठगी – धरमजयगढ़ क्षेत्र के व्यख्याता ने बिना ब्याज के लोन मिलने के झांसे में आकर 29 लाख रुपए ठगबाजो ने ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद धरमजयगढ़ पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक शिवपद मल्लिक पिता स्व. तारापद मल्लिक निवासी धरमजयगढ़ ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शासकीय विद्यालय में व्याख्याता है। अगस्त 2019 में घर बनाने के लिये होम लिया था। उसी दौरान आदित्य बिरला कंपनी से साक्षी शर्मा ने फोन कर बताया कि हमारी कंपनी 0 प्रतिशत ब्याज पर लोन देती है। वही 0 प्रतिशत ब्याज पर 8,00,000 एवं 20,00,000 का लोन उपलब्ध कराने की स्कीम बताकर विभिन्न कंपनियों का बीमा बांड लेने पर ही लोन मिलना बताया। उसके बाद आदित्य बिरला के मैनेजर राजीव अग्रवाल काल कर 8,00000 रूपये के लोन के लिए वन टाइम इन्श्योरेन्स 51000 रूपये का बांड बनवाया। उसके बाद लोन राशि 8 लाख से 20 लाख रूपये के लिए विभिन्ना टेंडेंसी बताकर लगभग 7,00,000 रूपये विभिन्ना कंपनियों का जैसे भारतीय एक्शा , इंडिया फस्ट , एडल वाईस , फ्यूचर जर्नली , एवं रेलीगर का इन्श्योरेन्स दिलाए। उसे बाद से कंपनी के कई लोग जिसमें मैनेजर पंकज गर्ग, हेमंत शुक्ला, राजू अग्रवाल, सुरेन्द्र गोस्वामी व अन्य कई बार इन्श्योरेन्स कराए और टेंडेंसी क्लीयर के नाम पर रूपये ट्रांसफर करने के की बात कही। वही उनके झांसे में आकर 31अगस्त 2019 से 27 अगस्त2021 तक लगभग 29,00,000 छलपूर्वक विभिन्ना बैंक खातों में जमा कराया गया है।

उक्त राशि को शिकायतकर्ता व्याख्याता ने बताया कि यह राशि अपने एसबीआई बैंक खाता एवं एक्सिस बैंक के खाता से आनलाइन ट्रांसफर किया है । वही यह रूपये एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन एवं एएलफी से होम लोन लेकर तथा मित्रों से कर्जा लेकर भरने की बात कही। व्यख्याता की शिकायत पर धरमजयगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरूद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर धारा 420 आइपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध क रविवेचना में लिया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *