जीजा-साली की जंगल में अलग-अलग स्थानों से मिली लाश

गरियाबंद। गरियाबंद सिटी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार खुदकुशी के दो मामले सामने आए है। यहां जंगल में अलग-अलग स्थानों में एक युवक और एक युवती की लाश मिली है। दोनों के बीच जीजा-साली का रिश्ता बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती की गंजई के घने जंगल में पेड़ पर लटकी मिली है। लाश 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। वहीं युवक की लाश बेहराबुड़ा के जंगल से बरामद की गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मृतिका टाकेश्वरी हरदी की रहने वाली थी। वहीं मृतक नूनकराम मगरलोड थानाक्षेत्र के सोगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि वह अपनी ससुराल हरदी में ही रहता था। टाकेश्वरी और नूनकराम के बीच जीजा-साली का रिश्ता था।

कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि टाकेश्वरी 19 मार्च से घर से लापता थी। परिजनों ने उसे ढूढ़ने की कोशिश की लेकिन कहीं नही मिली। आज उसकी लाश गंजई के जंगल मे पेड़ पर लटकी मिली है। टाकेश्वरी की अगले महीने शादी होने वाली थी। वहीं नूनकराम होली मनाने अपने गांव गया था। लोगों ने आखिरी बार उसे 20 मार्च को देखा था। परिजनों ने कल उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। आज उसकी लाश जंगल से बरामद हुई है।

पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इस बात की भी तस्दीक कर रही है कि आखिर ऐसे क्या कारण थे जिसके चलते जीजा-साली को मौत को गले लगाना पड़ा। वही दो लाशें मिलने से परिजन भी सदमे में है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *