सेंट्रल पार्क में करंट से मासूम की मौत का मामला, मैकेनिक के खिलाफ केस दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र इलाके के सेंट्रल पार्क की दीवाल में लगे पोल के करंट से एक 10 साल की मासूम की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मैकेनिक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना नवंबर 2021 की है। राखी थाने से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल पार्क सेक्टर-24 नवा रायपुर में करेंट मोना पाल उम्र 10 वर्ष 23 नवंबर 2021 को सेंट्रल पार्क की दीवाल में लगने से 10 साल की मासूम मोना पाल की मौत हो गई थी।

सेंट्रल पार्क के आडोटोरियम के दीवाल में लगे बिजली के नाइट लैंप बाक्स जिसमें करेंट था। जिसे आरोपित विद्युत मकैनिक मोहन लाल ढीढी के द्वारा खुला छोड़कर दिया था। सुरक्षा का उपाय न कर और वहां लगे वायरों की निगरानी नहीं की गई। घटना के बाद स्वजनों ने जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच बैठाई। घटना की विवेचना के पांच माह बाद पुलिस ने लापरवाही करने वाले मैकेनिक के उतर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *