कोरबा : 20 मई को जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव, 20 अप्रेल तक ली जा सकेगी सदस्यता

कोरबा / जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, कोरबा की अत्यंत आवश्यक बैठक हुई। बैठक में चेम्बर के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। चेम्बर के चुनाव में कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव कराया जाना है। 20 मई 2022 को चेम्बर का चुनाव कराया जाना तय किया गया है।यह भी तय हुआ है कि 20 अप्रेल 2022 बुधवार को संध्या 5 बजे तक नये सदस्यों द्वारा सदस्यता ली जा सकेगी। पुराने सदस्यों, जिनकी सदस्यता समाप्त हो चुकी है वह सदस्यता शुल्क जमा कर अपनी सदस्यता का नवनीकरण करा सकेंगे। जो पुराने सदस्य नियमित हैं, वह अपना पता एवं संपर्क सूत्र सुधरवा करके अपनी जानकारियां अद्यतन करा सकेंगे।

1 मई को चुनाव अधिकारियों की घोषणा के साथ जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के चेम्बर भवन को चेम्बर चुनाव कार्यालय के रूप में परिणित कर दिया जायेगा एवं चुनाव अधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप और जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के संविधान के दायरे में चुनाव करवाये जाने की कार्रवाई चुनाव अधिकारियों द्वारा संपन्न कराई जायेगी। इस संबंध में विस्तृत रूप रेखा चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रकाशित की जायेगी एवं चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित की गई रूपरेखा ही अंतिम एवं मान्य होगी। उसी के अनुरूप मतदाता सूची का प्रकाशन, मतदाता सूची में संशोधन, आपत्तियों का निराकरण एवं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के महामंत्री मो. यूनुस मेमन ने यह जानकारी दी है। किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल (मो. 9425224721), उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी महामंत्री (मो. 9993867733), मो. युनुस मेमन (मो. 9425224205) एवं संयुक्त महामंत्री हरिराम गुप्ता (मो. 7694064215) से संपर्क किया जा सकता है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *