70 वर्षीय महिला को युवक ने बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर| छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक रेप का मामला सामने आया है. जहां 26 साल के युवक ने 70 साल की बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आपको बता दें, वारदात के वक्त बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान 26 साल का युवक उसके घर में जबरदस्ती घुसा था। यहां युवक ने पहले महिला को गंदी-गंदी गालियां दी। इसके बाद उससे रेप किया और भाग गया था। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत सम्बंधित थाने में की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, मामला पत्थलगांव क्षेत्र का है। महिला ने 24 मार्च को इस मामले में शिकायत की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च की रात वह घर पर अकेली थी। उसी वक्त सुकबासुपारा करंगाबहला निवासी राजकुमार एक्का(26) उसके घर में जबरदस्ती घुस गया था। घर में घुसने के बाद उसने खूब गालियां दी। और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने आगे बताया कि उसने राजकुमार को रोकने की खूब कोशिश की। मगर उसने एक नहीं सुनी। रेप करने के बाद वह भाग गया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात के बाद राजकुमार फरार था। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आया है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *