छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कहा कि ‘लोग कयास लगाते रहते हैं।’ उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान विधायकों की कामों की समीक्षा को लेकर कहा कि ‘सरकार की योजनाओं और विभागों की समीक्षा की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों, अधिकारियों और आम जनता से भी चर्चा करेंगे।’ वहीं, राजस्थान को कोयला उत्खनन की अनुमति देने के मामले को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि ‘कोयला उत्खनन की अनुमति प्रक्रिया में है, प्रक्रिया में नियमों का पालन किया जाएगा। पर्यावरण के प्रति और आदिवासियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। अनुमति मिलती है तो नियमानुसार मिलेगी। परसा ईस्ट-केते बासेन कोल ब्लॉक में दूसरे चरण के लिए अनुमति मांगी जा रही है।’

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *