आईएएस का बावर्ची हत्या का आरोपी निकला, कारोबारी को गोली मार की थी हत्या

रायपुर। बिहार में हत्या कर राजधानी के एक आईएएस के यहां बावर्ची का काम कर रहे आरोपी को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गया बिहार के एक कारोबारी की हत्या कर फरार था, जिसकी खोज बिहार पुलिस कर रही थी। पकड़े गए आरोपी का नाम बिगन राम है।

जानकारी के मुताबिक, गया मानपुर के मोफ़स्सिल थाना सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में सह पावर टेलर एजेंसी के मालिक अमित कुमार उर्फ पिंटू अपनी पत्नी के साथ रहता था। 12 फरवरी को अमित की पत्नी ने पति के गुमसुदगी की रिपोर्ट मोफ़स्सिल थाना में दर्ज कराई थी। इस बीच अमित का शव 13 फरवरी को मोहनपुर थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव के पास मिली थी। शव के सिर पर गोली और नाक के नीचे लोहे की कील ठुकी हुई पाई गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस मामले की जांच शुरू की।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद ही दूसरे आरोपी बिगन राम की खोज की जा रही थी। इस बीच पुलिस को आरोपी का लोकेशन रायपुर देवेंद्र नगर में मिला, जिसके बाद मोफ़स्सिल थाना के एएसआई अविनाश कुमार रायपुर पुलिस की मदद से आरोपी बिगन राम को शनिवार(26 मार्च) देवेंद्र नगर ऑफिसर कॉलोनी के एक आईएएस के बंगले से सुबह गिरफ्तार किया गया। आरोपी आईएएस के यहां खाना बनाने का काम करता था। फिलहाल बिहार पुलिस प्रोडक्शन रिमांड में पेश करने के बाद आरोपी को गया ले गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *