तपती गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में किया गया बदला, अब सिर्फ चार घंटे तक ही होगी संचालित….आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने अब आंगनबाड़ी के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। दरअसल, आंगनबाड़ी पहले एक दिन में 6 घंटे संचालित होते थे जिसे भीषण गर्मी को देखते हुए 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में ही बदलाव किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 1 अप्रैल 2022 से लेकर 30 जून 2022 तक प्रभावी रहेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *