नाव पलटने से 2 बच्चियों की मौत

धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के सोंढूर जलाशय में नाव पलटने की दुर्घटना में हुई 2 बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की और कलेक्टर को उनके ईलाज हेतु हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कैसे हुआ हादसा – जानकारी के मुताबिक, 3 लड़के और 4 लड़कियां शुक्रवार दोपहर को सोंढूर डैम घूमने के लिए गए थे। सातों लोग डैम में बोटिंग के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक से नाव में पानी भरना शुरू हो गया। यह देख साथ आए लड़कों में से दो ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों के कूदने से झटके के चलते नाव पलट गई और सभी लोग डैम में डूबने लगे। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *