मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ पर लोगों को दी मुबारकबाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ के अवसर पर मुस्लिम समाज सहित आम जनता को मुबारकबाद दी है। सीएम बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रमजान नेकियों, रहमतों और बरकतों का महीना है। यह महीना जहां देश और दुनिया के लिए प्यार एवं भाईचारे का पैगाम लेकर आता है, वहीं यह हमें आत्म- अनुशासन से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि समस्त मानव जाति के लिए प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आने वाले इस महीने में हम सब मिलकर लोगों के स्वस्थ रहने और देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ करें।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *