विधायक बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिती में खैरागढ़ में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस

खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल चुनाव कार्यालय और विधानसभा चुनाव कार्यालय खैरागढ़ में भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत माता जय के नारे लगाए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुन्द देवांगन, विक्रान्त सिंह, फूलचन्द पारख, रितुराज पुखरिया, चुम्मन चन्द्राकर, चंद्रकांत सोनी, राकेश सिंह, प्रदीप पंडित नई दिल्ली, पायल अंबवानी, गीता ठाकुर, बिन्दु माहेश्वरी, मनीषा चन्द्राकर, ममता चौहान, श्याम सुन्दर अग्रवाल, मेरी फ्रांसिस, रतिराम साहू, कुलदीप सिंह परयाल, लक्ष्मी वर्मा, रेणुका वर्मा, नीलिमा गोस्वामी, रोहित तिवारी, ममता नायक, वर्षा विक्रम सिंह मुंगेली तथा अनीता साहू मुंगेली प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *