पति ने की DNA टेस्ट की मांग तो मां ने कर दी डेढ़ साल के बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश। अनूपपुर जिले में एक कलयुगी मां ने अपने ही डेढ़ साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतमा तहसील के बिजुरी थाना क्षेत्र स्थित माइंस कॉलोनी में रहने वाला संजीत पंडित ठेकेदारी का काम करता है। उसकी पत्नी पुष्पा और 2 बेटे अनुपपूर में रहते हैं। संजीत छोटे बेटे अविनाश को अपना बच्चा नहीं मानता था इस बात पर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। संजीव को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था इसलिए उसने डेढ़ साल के बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग रखी थी। विवाद से परेशान होकर महिला ने रात 11 बजे अविनाश का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

रात में बेटे को बेहोश देखकर संजीत उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से जानकारी मिलने पर पुलिस ने बच्चे का पीएम कराया तो रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना बताया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पति पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मां ने मासूम बेटे की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी मां को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *