26 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या मामले में पिता, माता, भाई-बहन और बुआ को आजीवन कारावास

राजनांदगांव। साल 2020 में हुए 26 वर्षीय ढाल सिंग चंद्रवंशी की हत्या के मामले में उसके पिता, माता, भाई-बहन और बुआ को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ये फैसला 5 अप्रैल को सुनाया गया है।

दरसअल ये घटना 2020 थाना गैंदाटोला के ग्राम केशाल की है। मृतक 26 वर्षीय ढाल सिंग शराब का आदि था। शराब के नशे में रोज अपने घर के लोगों से मारपीट करता था। मृतक की इस हरकत से उसके माता पिता, बुआ सहित भाई-बहन काफी परेशान थे। घटना वाले 23-24 सितंबर को जब ढाल सिंग शराब के नशे में घर आया तो सभी एक राय होकर पिता ने कपड़े धोने के कुटेला से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसके बाद मां-बुआ और भाई बहन ने हाथ पैर को रस्सी से बांध कर गला दबा कर मारने की कोशिश की। इतने में भी जब युवक की मृत्यु नहीं हुई तो सभी ने मिलकर उसे जहर पिला दिया। इस वारदात के दौरान छुपकर मृतक की पत्नी ने इसका एक वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत के तत्काल बाद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अपर सत्र न्यायालय राजनांदगांव द्वारा 5 अप्रैल 2022 (मंगलवार) को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 10-10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *