आज का राशिफल : नवरात्रि के आठवें दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज 9 अप्रैल 2022  दिन शनिवार है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।  जानिए आज का भविष्यफल, राशि वालों को कैसे रहेगा दिन।

मेष
शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

वृष
बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में भाइयों का साथ मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

मिथुन
नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कर्क
उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव में योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह
नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा।

कन्या
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखदायी रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। मन परेशान हो सकता है।

तुला
शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता से असहज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

धनु
परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होगें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।

मकर
खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

कुंभ
मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में कमी आयेगी।

मीन
किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आय की स्थिति में सुधार आयेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *