भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने स्कूलों के संचालन समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरबा। कोरबा जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के संचालन समय में संशोधन किया गया है। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए इस संबंध में कलेक्टर रानू साहू ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी। इसी प्रकार दो पालियों में संचालित शालाओं में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी कक्षाएं सुबह 11.30 बजे शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। उपरोक्त समय संशोधन 11 अप्रेल 2022 से 15 मई 2022 तक लागू रहेगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *