डेढ़ किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद को एक और सफलता मिली। रविवार को मुखबिर से सूचना मिला कि ढेंकानाला ग्राम बारुला में एक व्यक्ति अपने लारी में गांजा रख कर बिक्री कर रहा है।

इस सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी के साथ मौका पहुंचकर सूचना तस्दीकी की गई जहां एक व्यक्ति लारी में बैठे मिला साथ ही अपने पास लारी में रखे एक लाल रंग के प्लास्टिक के थैले में रखे सामान के संबंध में पुछताछ किये जो संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तो पुलिस ने उक्त थैले को देखा तो अंदर प्लास्टिक के पैकेट में बंधे 1 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला जिस पर मोहन लाल मोंगरे पिता स्व० कालूराम मोंगरे उम्र 66 साल निवासी बारुला थाना व जिला गरियाबंद के खिलाफ़ थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध क्रमांक 102/2022 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, सउनि टीकाराम ध्रुव,आर० मनीष चेलकर, डिलोचन रावटे, योगेश ठाकुर, शिवलाल तिर्की, मुरारी यादव, रवि सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *