युवक के कंधे में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बढे हुए है. उनपर पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है. शहर में हर कोई अपने साथ हथियार लेकर घूम रहा है और उससे लोगों को चोट पहुंचा रहा है. आए अब तो छोटी-छोटी बातों को लेकर चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. वहीं सोमवार देर रात बाइक साइड देने को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। यह पूरा मामला मौदहा पारा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीबन साढ़े 8 बजे थाना मौदहा पारा अंतर्गत पटवा कॉम्प्लेक्स के पास बाइक साइड देने के विवाद पर चक्र महानंद आयु 31वर्ष निवासी गुड़ीयारी का सागरदास मानिकपुरी आयु 22 वर्ष निवासी रामनगर गुढियारी के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी सागरदास द्वारा प्रार्थी के बाएं कंधे में चाकू मारा गया है। वहीं घायल घायल को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, आहत के इलाज पश्चात आरोपी के विरुद्ध धारा 307 भादवि तहत एफआईआर दर्ज की जा रही प्रकरण के आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रख अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *