देश भर में बदल गया बैंक खुलने का समय, 18 अप्रैल से इस नए समय में खुलेंगे बैंक

नई दिल्ली। देशभर में बैंक उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है। सोमवार को एक खबर आई जिसकी बताया गया कि अब बैंक खुलने के समय में बदलाव हो गया है। पहले के अनुसार अब फिर से बैंक अपने पुराने समय से खुलेंगे यानी कि बैंक के खुलने का समय आगे 10 नहीं बल्कि 9 बजे से ही होगी। वहीं बैंक अपने पूर्व समय के अनुसार बंद होंगे। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके चलते अब दिन में ज्यादा समय तक लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। बता दे कि यह नई सुविधा 18 अप्रैल 2022 से लागू होगी।

एटीएम से जुड़े फ्रॉड में कमी आएगी
आरबीआई के अनुसार, कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा शीघ्र शुरू होने जा रही है। ग्राहकों को जल्द ही यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है। आरबीआई कार्डलेस यानी बिना कार्ड के इस्तेमाल वाले ट्रांजकैशन को बढ़ाने के लिए ऐसा करने जा रहा है। ऐसा करने के लिए यूपीआई के जरिए सभी बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एटीएम से जुड़े फ्रॉड में कमी आएगी
आरबीआई का मानना है कि, इससे एटीएम से जुड़े फ्रॉड में कमी आएगी। रोक लगेगी। कार्डलेस ट्रांजैक्शन से लेनदेन में आसानी होगी और कार्डलेस ट्रांजैक्शन से कार्ड की क्लोनिंग, कार्ड की चोरी सहित दूसरे कई फ्रॉड रोकने में भी मदद मिलेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *