खैरागढ़ उपचुनाव में बंपर वोटिंग, शाम 4 बजे तक 70 फीसदी हुआ मतदान…

राजनांदगांव: खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव खत्म हो गया है। विधानसभा में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यहां शाम 4 बजे तक 70 फीसदी मतदान हो चुका है। 75 फीसदी से अधिक मतदान की उम्मीद जताई जा रही हैं।

वहीं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और एसपी संतोष सिंह ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रूप से हुआ। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का असर दिख रहा है।

एसपी संतोष सिंह ने कहा कि सुरक्षा के सभी व्यापक व्यवस्था इंतजाम किए गए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हैं। साल्हेवारा में मतदाताओं ने मतदान में बड़-चढ़कर हिस्सा लिया है, कहीं से कोई शिकायत नहीं है। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया हुई।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *