मुख्यमंत्री ने सूरजपुर में की माता कर्मा की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

सूरजपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर दौरे पर थे। सीएम ने यहां माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा आयोजित माता कर्मा महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। माता कर्मा की पूजा – अर्चना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने साहू समाज के कार्यक्रम में जिलेवासियों को सम्बोधित भी किया और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश वासियों को माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी और खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की बात की।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *