सड़क हादसा : खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 3 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सुरोखी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में स्कार्पियो खाई में गिर गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।

घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। सूचना पर मौके पर पहुंची गीदम थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये डायल 112 से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार स्कार्पियो वाहन जगदलपुर से भैरमगढ़ की तरफ जा रही थी। वाहन में 6 पुरूष सवार थे। हादसे में 2 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। बिहोश होने के कारण घायलों का नाम पता भी पुलिस नहीं लगा पाई है। वहीं मृतकों के शव गीदम पुलिस पीएम रूम में रखवाकर आगे की जांच में जुट गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *