पशु चिकित्सक पर अश्लील हरकत करने का आरोप, छात्रा ने पुलिस से की शिकायत

राजनांदगांव: अंबागढ चौकी में एक एनिशपुरी गोस्वामी पशु चिकित्सा अधिकारी के छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोप दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला अंबागढ़ चौकी थाने पहुंचा है। पशु चिकित्सालय प्रभारी डां मनभरण विश्वकर्मा के अश्लील हरकतों से तंग आकर छात्रा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद मामले की पुष्टि करते हुए जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि लंबे समय से अंबागढ़ चौकी शहर में पदस्थ डॉक्टर के खिलाफ महिला उत्पीड़न से संबंधित पूर्व में भी शिकायत थाने तक पहुंची है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *