राजधानी में 2 दर्जन से अधिक बाइक चोरी करने वाले 6 गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरों को पकड़ा है। थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर की सूचना मिली कि भनपुरी तिराहा पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने प्रभारी एण्टी क्राईम और सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को व्यक्ति की तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।

जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खमतराई की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर ने बताये हुए व्यक्ति और वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम टिकेश्वर देवांगन निवासी गोंदवारा खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों ने व्यक्ति से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके ने गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों ने टिकेश्वर देवांगन से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके ने वाहन को थाना खमतराई क्षेत्र से चोरी करना बताया। टीम ने आरोपी टिकेश्वर देवांगन से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य 5 साथियों के साथ मिलकर अनेक दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों ने घटना में संलिप्त आरोपी जाफर शफीक, राजेश साहू, रोशन सिंह, खिलेश्वर साहू उर्फ नानू एवं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि उन्होंने रायपुर सहित जिला दुर्ग के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों में घुम-घुम कर मास्टर चाबी एवं अन्य तरीका वारदात के आधार पर कुल 25 नग दोपहिया वाहनों को चोरी किया गया है तथा चोरी की कुछ वाहनों को रायपुर के रेलवे स्टेशन के पार्किंग, सिटी सेंटर माल के पार्किंग तथा थाना खमतराई व गंज क्षेत्र के कुछ स्थानों के पार्किंग व अन्य स्थानों में छिपाकर रखने के साथ ही कुछ वाहनों को अपने पास रखकर उपयोग करना बताया गया। जिस पर आरोपियों/अपचारी की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की कुल 25 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियान/अपचारी चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहनों के नंबर प्लेट को बदल कर फर्जी नंबर लगा देते थे।

गिरफ्तार आरोपी
टिकेश्वर देवांगन पिता स्व0 रामसहाय देवांगन उम्र 27 साल निवासी गोंदवारा बस्ती बसंत विहार थाना खमतराई रायपुर।

जाफर शफीक पिता अब्दुल रशीक उम्र 34 साल निवासी संतोषी नगर चैरसिया कालोनी थाना टिकरापारा रायपुर।

राजेश साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 22 साल निवासी बाजार चैक उरकुरा थाना खमतराई रायपुर।

रोशन सिंह पिता हरि किशोर उम्र 21 साल निवासी उरकुरा अल्फा विहार महतारी नगर खमतराई रायपुर।

खिलेश्वर साहू उर्फ नानू पिता रामखिलावन साहू उम्र 20 साल निवासी गणपति नगर चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *