बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में युवती के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां युवक-युवती को शादी का प्रलोभन देकर करीब 6 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था और फिर धोखाधड़ी भी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र का है।
युवक ने किया शादी से इंकार
दल्ली राजहरा बस स्टैंड चौक निवासी तरुण गनिर 2016 में पीड़ित युवती को नाबालिग होते हुए अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर करीब 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। प्रार्थीया जब बालिग हो गई और युवक से शादी करने की बात की तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
भेजा गया जेल
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती से तरुण ने मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपए भी लिए हैं। युवती ने मामले को लेकर 11 मार्च को दल्ली राजहरा थाने में आरोपी तरुण गनिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसने स्वंय न्यायालय में सरेंडर किया। न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।


