शराबी पति ने पत्नी पर हसिये से किया वार, महिला की हालत गंभीर… आरोपी फरार

कोरबा। शराब के नशे में धुत एक युवक ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी पर हमला कर उसका गला रेत दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की कोबरा टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वारदात के बाद आरोपी पति फरार है।

जानकारी के मुताबिक, बांगो थाना क्षेत्र में जलके अंचायत के खुतारपारा निवासी सुषमा बाई अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली आई थी। इसी दौरान देर रात उसका पति अशोक अघरिया शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंच गया और सुषमा से घर चलने के लिए कहने लगा। इस पर सुषमा ने मना किया, लेकिन अशोक नहीं माना और विवाद करना शुरू कर दिया।

बात इतनी बढ़ी की वहीं पास में रखे हंसिए से पत्नी पर वार कर दिया। हंसिया सुषमा के गले में लगा और वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गई। जिसके बाद मौका देख अशोक वहां से भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने सुषमा के गले में कपड़ा बांधा और पुलिस को सूचना दी। फिर ERV टीम का स्टाफ सुषमा को इलाज के लिए 65 KM दूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई। वहीं अभी तक उसके पति अशोक अघरिया का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published.