प्रेम जाल में फंसाकर अब तक 50 से अधिक लड़कियों के साथ बनाया संबंध, शादी की जिद करने पर लड़की को मार डाला

राजस्थान / झूठे प्रेम जाल में फंसा कर अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध बना चुके एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर रेप के बाद लड़की की बेरहमी से हत्या करने का भी आरोप था। उसने कई लड़कियों की जिन्दगियां तबाह करके रख दी थी। इस साइको की गिरफ्तारी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। मामला राजस्थान के जयपुर का है जहां करधनी इलाके मेंं दो माह पहले एक युवती की हत्या कर दी गयी थी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी मिंटू उर्फ विक्रम ने की थी। मिंटू पर पहले भी एक नाबालिक ने रेप का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि अब तक इसने 50 से अधिक लड़कियों के साथ सेक्स किया है। गिरफ्तार यह शख्स जिसकी पहचान मिंटू उर्फ विक्रम के तौर पर हुई है वह भिवाड़ी में अपना पहचान बदल-बदल कर रहता था। वही कभी अधिकारी बन जाता तो कभी पुलिसकर्मी, कभी इनकम टैक्स ऑफिसर तो कभी आर्मी ऑफिसर बनकर वह लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता था। उसे पूरे विश्वास में ले लेता था कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी भी उसी से ही रचाएगा। लड़किया उसके झांसे में भी आ जाती थी। अब तक उसने पचास से अधिक लड़कियों का शारिरीक शोषण किया है। इस शख्स ने कई लड़कियों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया है। इसके प्यार के जाल में फंसी ग्वालियर और जयपुर की लड़की ने जब शादी करने की जिद की तो मिंटू ने उसकी जान तक ले ली। ऐसी आशंका जतायी जा रही है अन्य कई लड़कियों को भी रास्ते से हटाने का काम उसने किया हो। फिलहाल पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। मानसिक तौर पर साइको होने की बात कही जा रही है।

गैंगरेप के मामले में पिछले 3 साल से वह फरार चल रहा था। उसने ग्वालियर में भी अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर एक लड़की की हत्या कर दी थी और शव को फेंक दिया था और फरार चल रहा था लेकिन ज्यादा दिनों तक वह पुलिस से नहीं बच सका। आखिरकार उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने आरोपी मिंटू को जेल भेज दिया है। इस साइको अपराधी की गिरफ्तारी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *