टेस्ला के मालिक एलन मस्क खरीदना चाहते है TWITTER, लगाई इतनी कीमत…

वर्ल्ड फेमस इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर मूल्य पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। अरबपति मस्क कैश में ट्विटर को खरीदना चाहते हैं।

बता दें कि हाल ही में टेस्ला के मालिक ने ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को ज्वाइन करने से मना कर दिया था। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने यह जानकारी दी थी। इससे ट्विटर और इसके सबसे बड़े शेयरधारक के बीच संबंधों में नई अनिश्चितता के संकेत मिले थे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 54.20 डॉलर प्रति शेयर कैश में भुगतान करके ट्विटर को खरीदना चाहते हैं, जो 28 जनवरी की डील की तुलना में 54 फीसद प्रीमियम है। इससे वैल्यू 43 अरब डॉलर की निकलकर आती है। मस्क के इस ऑफर के बाद ट्विटर का शेयर 18 फीसद चढ़ गया है।

ट्विटर ने गुरुवार को एक नियामक फाइलिंग में बताया कि मस्क कंपनी की शेष हिस्सेदारी भी खरीदना चाहते हैं। कंपनी ने कहा, ‘मस्क, वर्तमान में कंपनी में 9% से अधिक शेयरों के मालिक है और कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक है। उन्होंने बुधवार को कंपनी को एक पत्र लिखा है, जिसमें ट्विटर के शेष शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया गया है।’

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *