नाबालिग का अपहरण कर कर्नाटक भागा था आरोपी, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा

रायपुर। नाबालिग से प्यार और शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

पिछले महीने 20 मार्च का पुलिस के पास शिकायत पहुंची कि लक्ष्मीनगर पंडरी निवासी मनोज चौहान एक नाबालिग का अपहरण कर ले गया है। चौहान मूलत: यूपी के मऊ जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी पतासाजी शुरू की। पहले यूपी में उसकी तलाश की गई, लेकिन बाद में उसके कर्नाटक में होने का पता चला। इंस्पेक्टर अनुराधा राव के साथ एक टीम कर्नाटक भेजी गई, जहां से नाबालिग को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके आधार पर जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *