राजधानी में अब नींबू के बाद बढ़े गन्ना रस के दाम

रायपुर: गर्मी के दिनों में अधिक पिये जाने वाला पदार्थ में से एक गन्ना रस के भी दाम अब बढ़ गए है। राजधानी रायपुर में जगह-जगह ठेले, दुकान में कभी पांच से दस रुपये में एक गिलास मिलने वाला गन्ने रस अब 20 से 25 रुपए हो चुका है। जबकि दो साल पहले गन्ना रस 10 रुपए में मिल जाया करता था।राहगीर,दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक भीषण गर्मी में अधिक पैसे देकर गन्ना रस पीने को मजबूर है।

बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल का दाम लगातार बढ़ रहे है। इससे लोगों की जेबे हल्की हो रही है। अब गर्मी में आम लोगों की पहुंच का सबसे ज्यादा बिकने वाला पेय पदार्थ गन्ना रस के दाम भी बढ़ गए हैं। गन्ना रस के दाम में पांच से 15 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। दो साल पहले तक 10 रुपए तक मिलने वाला गन्ना रस को दुकानदार 15 से 25 रुपए प्रति गिलास बेच रहे हैं। कोरोना संकट काल ने गन्ना रस के दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचाया था लेकिन अब लोगों को मीठे गन्ना रस के लिए जेब पहले से ज्यादा हल्की करनी पड़ रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *