ग्राम पथर्री में गरियाबंद पुलिस ने किया सिविक एक्शन कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक पहुंचे जनता के बीच

गरियाबंद। मैनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पथर्री में आज सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग द्वारा किया गया जिसमें गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पथर्री के ग्रामीणों के बीच रूबरू होते हुए गांव की समस्याओ के बारे में बातचीत की । गांव के ग्रामीण महिलाओं के द्वारा महिला कमांडो टीम गठित करने का मांग की जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा की महिला कमांडो का गठित कर उनको निर्धारित साड़ी वितरण करें। चर्चा के दौरान तीन बालिकाओं के द्वारा हॉस्टल में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करने की मांग रखी, जिस पर उन्हें हॉस्टल में रहने एवं कॉलेज में एडमिशन में सहयोग हेतु आस्वस्थ किया। युवाओं को खेल के साथ-साथ ग्रामीण संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ पढ़ाई में ध्यान देने की बात कही। उन्होने कहा कि गांव में अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दे, जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

सिविक एक्शन के दौरान ग्राम पथर्री के युवाओं को क्रिकेट कीट एवं महिलाओं को साड़ी तथा बुजुर्गों को गमछा, टी शर्ट वितरण किए गए। पुलिस कप्तान ने बताया कि सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस का जनता से जुड़ाव के साथ ही साथ ग्रामीण जनताओं को शासन की बहुमुखी योजनाओं के लाभ के बारे में बताना एवं युवाओं को समाज में आगे आने हेतु प्रोत्साहित करना हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर अनुज कुमार एवं थाना प्रभारी मैनपुर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस उपस्थित रहे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *