IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ ने की इस चीज की चोरी, इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। आईपीएल में दिल्ली की टीम का प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ चोरी करते कैमरे में कैद हो गए। दिल्ली कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भई शेयर किया है।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ियों के लिए होटल से आम मंगाए थे। दिल्ली की टीम के खिलाड़ी एक-एक दो-दो आम कार्टून से लेकर जा रहे थे, लेकिन पृथ्वी शॉ ने कुछ ऐसा किया, जिसके कारण उनको आम चोर कहा जा रहा है। पृथ्वी शॉ को एक या दो नहीं, बल्कि तीन-चार आम एकसाथ ले जाते देखा गया। ये जानते हुए कि कैमरा उन्हीं पर लगा है। उन्होंने एक दो आम हाथ में लिए और कुछ ट्राउजर की जेब में डाल लिए। इसी को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आम चोर से मिलिए।”

बते दें IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल की टीम दो मैच जीत चुकी और दो मैच हार चुकी है। पृथ्वी शॉ ने अब तक 4 मैचों में 40 के औसत से 160 रन बना लिए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर आईपीएल में 99 रन है, जो उन्होंने पिछले साल बनाया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *