भीषण सड़क हादसा : हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों वाहन जलकर हुए राख…

धमतरी: जिले के कुरुद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार हाईवा चालक की लापरवाही से बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद हाईवा में आग लग गई। आग की चपेट में बाइक भी आ गई। देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर राख हो गए।

हादसा कुरुद नेशनल हाईवे के सांधा चौक के पास का है। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं, नेशनल हाईवे पर आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *