प्रयागराजः जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हत्यारों ने पति-पत्नी और तीन बच्चियों को दर्दनाक तरीके से मौत दी है।
मूल रूप से कौशांबी के राहुल तिवारी प्रयागराज में नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में रहते थे। इनके साथ पत्नी प्रीती (38) और तीन बेटियां माही (12) पीहू (7) और पोहू (5) भी रहती थी। हत्यारों ने पांचों को मौत के घाट उतार दिया।
एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार और एसपी गंगा पार अभिषेक अग्रवाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया। पत्नी और तीनों बच्चियों की लाश बेड पर मिली है जबकि राहुल की लाश बाथरूम में फंदे पर लटकी हुई थी। हत्या के पीछे की वजह क्या है, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही
है।

